-स्कूल के 800 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
जावरा l दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा में “रंगोली के रंग सेंट पॉल के संग” और दिया डेकोरेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत, मैनेजर भाविक मूणत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 800 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का समन्वय स्थापित करना था। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से समसामयिक और राष्ट्रोन्मुखी विषयों को अत्यंत रचनात्मकता से प्रस्तुत किया।
मुख्य आकर्षण रही वे रंगोलियाँ जिनमें विद्यार्थियों ने वोकल फॉर लोकल के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का संदेश,ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सैनिकों के पराक्रम को रंगों में सजाने का, आर.एस.एस. के शताब्दी वर्ष को राष्ट्रीय संस्कारों के उत्सव के रूप में उकेरने का और मिशन 2047 के माध्यम से विकसित भारत के स्वप्न को साकार रूप में दिखाने का अद्भुत संगम प्रदर्शन किया।
प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि रंगोली केवल सजावट नहीं, यह हमारे विचार, संस्कृति और देशभक्ति की रंगीन अभिव्यक्ति है। मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि विगत कई वर्षों से हम रंगोली के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को कला और संस्कृति से जुड़े रहने का सबक सिखाते आए है। हम दिनांक 15 अक्टूबर से दिवाली पर्व समाज को समर्पित कर रहे है। इस श्रृंखला में ही हमने वस्त्र दान अभियान चलाया और उसके अगले क्रम में वृहद रंगोली उत्सव मनाया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की सृजनशीलता और देशप्रेम से सराबोर हो उठा। रंगों के माध्यम से भावनाओं का यह अद्भुत उत्सव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

