– भाजपा प्रत्याशी ने पिपलौदा मण्डल के गांवों में किया सघन जनसम्पर्क
जावरा। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूरा करके फिर से नया संकल्प पत्र जारी किया है। जो लोग कहते थे धारा 370 हटाकर देख लो तिरंगा उठाने वाला नही मिलेगा आज वो तिरंगे की छाव ढूंढ रहे हैं, राममंदिर का संकल्प पाँच सौ सालो की शहादत के बाद भाजपा की सरकार और मोदीजी ने पूर्ण किया है, पाकिस्तान जो हमारे सैनिकों की गर्दन काटकर ले जाते थे आज वो भुखमरी काट रहा है पूरी दुनिया आज मोदी मोदी का गुणगान कर रही है। मोदी की गारंटी के साथ आने वाले पांच सालो में गरीब, युवा, महिला और किसान के कल्याण के संपूर्ण उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
यह बात भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने पिपलौदा मंडल में ग्रामीण जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहीं। जनसंपर्क के दौरान लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। पिपलौदा मंडल के इन गावों में किया जनसम्पर्क –
भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने पिपलौदा मण्डल के ग्राम गुर्जर अरनिया से जनसंपर्क प्रारम्भ कर ग्राम हसन पालिया, आकतवासा, सोहनगढ, कचंनखेडी, कुशलगढ, अंगेठी, हतनारा, नांदलेटा, मंचुन, आम्बा, पुनियाखेडी माताजी, गुडरखेडा, शेरपुर, सरसाना, गणेशगंज, कमलाखेडा, बडोदा, बडायला माताजी, बोरखेडा, उपरवाडा, बरगढ़, चौरासी बडायला आदि गांवों में जनसंपर्क किया। संचालन मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने किया। आभार महामंत्री अशोक निनामा ने माना। इनकी नेताओं की रही उपस्थिति –
जनसम्पर्क के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व केबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चोहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, विधानसभा सह संयोजक बद्रीलाल शर्मा, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, भाजयूमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, युवा नेता गौरव अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, ओपी जोशी, अभय कोठारी, मुकेश प्रजापत, रितेश जैन, नानालाल शाह, सय्यद अमजद अली, बाबूलाल पाटीदार, हरीश पाटीदार, कुलदीप सिंह आम्बा, बालाराम पाटीदार, इंद्रजीत सिंह, माणक पाटीदार नांदलेटा, प्रकाश पाटीदार हतनारा, कारूलाल डांगी बडायला, कचरूलाल जाट बोरखेड़ा, धर्मेंद्र सिंह बाराखेड़ा, भँवरगिर गोस्वामी, राकेश जाट, शंकरलाल चरपोटा आदि ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।