जावरा। मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व कृषि एवं शिक्षा मंत्री रहें कैलाशवासी महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा की आंठवी पुण्यतिथि के अवसर पर हॉप फॉर ग्रोथ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप पौधे एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन 11 सितंबर को प्रात: 11 बजे गृह निवास कालूखेड़ा में किया जाएगा।
संस्था प्रमुख कोमल सिंह पंवार ने बताया कि किसानों कि आर्थिक आय वृद्धि के लिए हरित क्रांति के रूप में सहजन मोरिंगा एक बहुउपयोगी वृक्ष हंै। जिसके पुष्प, पत्ती, व फली बाज़ार में बेच कर किसानों के आर्थिक आय में वृद्धि कर लाभ कमा सकते हैं साथ ही यह वातावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। इसीलिए आस-पास के ग्रामों के किसानों व ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षण व कृषि उन्नति हेतु प्रेरित कर 751 पौधे और बीज नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

