– जावरा विधानसभा के ग्रामीण मंडल में शुक्रवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने किया जनसम्पर्क
जावरा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, दुनिया में आज भारत का मान ओर सम्मान बढा है, देश आज सुरक्षित हाथों में है, निश्चित ही मोदी के नेतृत्व में यह चुनाव भी एक नया कीर्तिमान हासिल करेगा। यह बात संसदीय क्षेत्र से भाजपा उ मीदवार सुधीर गुप्ता ने विधानसभा के ग्रामीण मंडल में समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए कहा कि जनता की सेवा, समर्पण के भाव और भाजपा के आर्शीवाद से वह तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। नेता नहीं बल्कि जनता के सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। जनसंपर्क के दौरान विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, विधानसभा संयोजक महेश सोनी, भरतदास बैरागी, बालाराम पाटीदार ने कहा कि मोदी लहर के चलते इस बार भी आम मतदाता का रूख ााजपा के पक्ष में साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा की सोच केवल और केवल विकास की है जो गांव-गांव मे नजर आ रहा है। साथ ही पिपलिया सिर में मंगलसिंह आंजना ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
इन गांवों में किया जनसंपर्क-
विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने ग्रामीण मंडल के ग्राम पिपलिया जौधा, हनुमंतिया, मार्तंडगंज, धतरावदा, असावती, मर या, शक्करखेडी, मांडवी, गोंदीशंकर, नेतावली, रोला, मोरिया, मोयाखेडा, ढोढर, परवलिया, भैसाना, मुंडलाराम, झालवा, भीमाखेडी, रोजाना में जनसंपर्क किया। जहां भाजपा शासन में कराए गए विकास कार्यो से जनता पूरी तरह अभिभूत दिखाई दी तथा भाजपा प्रत्याशी समर्थन देते हुए उन्हें विजयी भव का आर्शीवाद प्रदान किया। संचालन मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड ने तथा आभार महामंत्री राजेंद्रसिंह देवडा ने माना। कान्हसिंह चौहान, हरिराम शाह, बद्रीलाल शर्मा, शंभूलाल चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, गौरव अग्रवाल मंदसौर, नंदकिशोर महावर, अभय कोठारी, मोहन पटेल, वीरेंद्रसिंह चौहान, निर्मला हाडा, प्रमोद रावल, देवेंद्र शर्मा, मुकेश प्रजापत, नटवर व्यास, पवन जैन, रितेश जैन, महेंद्रसिंह बामनखेडी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 




