– कलश से लेकर ध्वजा व प्रथम आरती की लगी बोलियां, महाआरती और महाप्रसादी के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ समाप्त
जावरा। पूनम विहार कॉलोनी के श्री प्रकटेश्वर गणेश मंदिर के राजा श्री गणेश भगवान विधि विधान,मंत्रोचार के साथ बुधवार को अपनी पत्नी रिद्धि सिद्धि के साथ ढोल धमाके कै साथ नवनिर्मित मंदिर परिसर में विराजमान हुए कॉलोनी के बगीचे में शिव परिवार की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर पूरी कॉलोनी को आकर्षक रुप से सजाया गया। मंदिर परिसर को रंग रोहन से चमकाया गया। मंगलवार रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक धर्म प्रेमी जनता ने सुंदर भजन गीतो के ऊपर नृत्य कर लाभ लिया भजन संध्या देर रात तक चली इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए शिखर और ध्वज की बोलियां लगाई गई जिसमें शिखर की बोली राजशेखर भंडारी परिवार, दीपक सकलेचा व नवीन नवलक्खा परिवार ने रुपए 21000 बोली लगाकर लाभ लिया। वही ध्वजा की बोली केसरिया ध्वजा मित्र मंडल के सदस्य डा राज डांगी, राहुल छाजेड़ कानवन वाले, राजेश भावसार, धीरज डोडिया, विनायक सोनी ने 61161 रुपए की बोली लगाकर धर्म लाभ लिया। शिव मंदिर पर लगे मार्बल का लाभ शुभम शर्मा ने लिया।
शुभ मुर्हूत में हुई प्राण प्रतिष्ठा –
मीडिया प्रभारी प्रकाश धाकड़ ने बताया कि बुधवार को विधि-विधान एवं मंत्रोचार के साथ आचार्य शुभम शर्मा मोरया, पंडित राहुल मेहता चिखलाना, पंडित रामविलास मेनारिया सुबह 8 बजे श्री प्रकटेश्वर मंदिर पर शिखर के लाभार्थी द्वारा शिखर चढ़ाकर पुण्य लाभ लिया गया। वही 8.30 बजे करीब मंदिर पर ध्वजा के लाभार्थी द्वारा ध्वजा चढ़ाकर लाभ लिया। करीब 9 बजे कालोनी के बगीचे में शिव परिवार के लाभार्थी राहुल छाजेड़ परिवार एवम् डा राज डांगी परिवार के सदस्यो ने प्राण प्रतिष्ठा कर पुण्य लाभ लिया। नव निर्मित मंदिर परिसर में कालोनी के राजा श्री गणेशजी अपने आसपास अपनी पत्नियां रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान हुए जिसके लाभार्थी संतोष छाजेड़ परिवार और नवीन नवलक्खा परिवार ने धर्म लाभ लिया। प्रतिष्ठा के बाद हवन यज्ञ के यजमान और प्रतिमाओं के लाभार्थियों ने हवन पूजन किया। हवन की पूर्णाहुति के बाद नव प्रतिष्ठित प्रतिमाओं की महाआरती उतारी गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डा राज डांगी, सचिव राजेश भावसार, कोषाध्यक्ष पारस सकलेचा सदस्य रमेश गुप्ता, सुरेश पाटीदार, राजेश धाकड़, भवरलाल अग्रवाल, सुनील भंडारी, जुझारसिंह राजपूत, अनिल सोनी, नवदीप सलूजा, रितेश व्यास, अशोक पोरवाल, प्रकाश राठौर, नितिन सेठिया, संजय पोरवाल, कुंदन मौर्य, धीरज डोडिया, जीतेश सुराना, चिन्मय त्रिवेदी, राजेश भूरा, आदि सदस्यो ने तीन दिवसीय आयोजन में अपना तन मन धन से सहयोग कर इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाया इस अवसर पर महिलाओं ने भी बड़ चढ़ कर भाग लिया। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

