– रतलाम के बाद जावरा में भी डोर टू डोर पहुंचे पुलिसकर्मी व समाजसेवी
जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमितकुमार द्वारा जिले में चलाए जा रहे सीनियर सिटीजंस अभियान के तहत रतलाम के बाद जावरा में अभियान के तहत पुलिसकर्मियों और समाज सेवी संस्थाओं के सदस्यों ने शहर में डोर टू डोर पहुुंचकर शहर के सीनियर सिटीजंस से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षक राजशेखर वर्मा एवं कोर कमेटी जिला प्रभारी शबाना खान के साथ जगदीश हररिया, शारदा चौधरी, आशीष देवड़ा, सुनील सोमानी, सानिया मिर्जा ने घर-घर जाकर सीनियर सिटीजंस की समस्याओं और सहायता के लिए चलाई जा रही इस मुहिम की जानकारी दी गई एवं सीनियर सिटीजन की समस्याओं को सुना गया और साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर 14567 की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान जावरा सिटी थाना से सब इंस्पेक्टर कमल सिंह भी उपस्थित रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

