– किराना झोन में पीपल और प्याऊ के समीप लगा रखा था अस्थायी सुविधाघर, खबर के बाद जागा मंडी प्रशासन
जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी के किराना झोन में स्थित प्याऊ और पीपल के पेड़ के बीच मे मंडी प्रशासन ने अस्थायी पेशाबघर बना दिया था। जिससे मंडी में आने वाले किसान, व्यापारी, हम्माल और तुलावटी तथा कर्मचारी इस युरिनल का उपयोग करते हैं, जिससे मूत्र पीपल में जा रहा था, वही जगह नहीं होने पर कई लोग पीपल के नीचे ही लघुशंका कर देते थे, जिससे कई लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचती हैं। मंडी में व्याप्त इस समस्या को लेकर जावरा हेडलाईंस ने प्रमुखता से उठाते हुए मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को मंडी प्रशासन किराना झोन में प्याऊ और पीपल के बीच बनाए गए अस्थायी पेशाब घर को हटा दिया गया।

पानी की टंकी रखवाकर करेंगे सफाई की व्यवस्था –
मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि अस्थायी पेशाब घर को तो हटा दिया गया हैं। उस स्थान पर सफाई करवाई जाएगी। वहीं गेहु अड्डे में पूर्व से ही स्थायी रुप से पेशाब घर बना हुआ हैं। चूंकि उसी के समीप पूर्व से ही केंटिन भी बनी हैं, लेकिन अब पेशाब घर के ऊपर पानी की टंकी रखवाकर नल कलेक्शन करवा देंगे और व्यवस्थित साफ सफाई करवाएंगे ताकि गंदगी और बदबु ना रहे। 


