– नया मालीपुरा में निकला चल समारोह, रपट रोड़ पहुंच किया विसर्जन
जावरा। शारदीय नवरात्र में मंदिरों पर माताजी की स्थापना के साथ ही घट स्थापना और ज्वारा रोपण किया जाता है, जिनका विसर्जन वाड़ी के रुप में अष्टमी और नवमी तिथि को प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को महाअष्टमी तिथि के दिन शाम को नयामाली पुरा से वाड़ी विसर्जन चल समारोह निकाला गया। उल्लेखनीय है कि नया मालीपुरा में फुल माली समाज द्वारा दो स्थानों पर माताजी की स्थापना की जाती है। रविवार को दोनो स्थानों का वाडी विसर्जन चल समारोह एक साथ प्रारंभ हुआ, जो पुरे नया मालीपुरा से होता हुआ रपट पर पहुंचा जहां विसर्जन के साथ चल समारोह का समापन हुआ। विसर्जन में समुचा फुल माली समाज मौजुद रहा।


