– अनुविभाग के पटवारियों की एक्सेस सूची के साथ सौंपा पत्र
जावरा। अनुभाग के पटवारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को पटवारी संघ जावरा द्वारा एक मांग पत्र अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ को सौंपते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि पटवारियों के सनयमान-वेतनमान, समयमान वेतनमान उपरान्त पे-फिक्शेसन, विभिन्न एरियर्स का भुगतान, स्वामित्व योजना की राशि का भुगतान, सेवा अभिलेखों का संधारण, तहसील के समस्त पटवारियों को एग्रीस्टैक भत्ते का भुगतान एवं अनुभाग के पटवारियों को अन्य स्वत्वों के भुगतान के लिए कलेक्टर द्वारा एसडीएम एवं संबंधित तहसीलदार को अवगत करवाने एवं पत्र प्रस्तुत करने के उपरान्त भी आज दिनांक तक उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है जो कि अत्यंत ही खेदजनक है। कलेक्टर द्वारा वी.सी. के माध्यम से भी लगातार एसडीएम व तहसीलदार जावरा व पिपलोदा को आदेशित करने के उपरान्त भी सभस्याऐं यथावत है। अनुभाग के पटवारियों की समस्याओं की एक्सेल सूची पत्र के साथ संलग्न है। यदि उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होता हैं तो पटवारी संघ जिला शाखा रतलाम द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी एसडीएम व तहसीलदार की रहेगी।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

