– धुमधाम से मन रहा नवरात्रि का नौ दिनी त्यौहार
जावरा। श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पटेल कॉलोनी द्वारा नौ दिवसीय माता की आराधना का पर्व धुमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन रात में माताजी की आरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। महाआरती के बाद कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों द्वारा गरबा रास की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ ही राधा कृष्ण की रास लीला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार की रात में माताजी की आरती में रामलाल मईडा प्राचार्य शुजापूर तथा महेन्द्रप्रताप सिंह चन्द्रावत प्राचार्य चिकलाना अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। महाआरती का लाभ श्री सिद्धि विनायक गणेश मित्र मंडल पटेल कॉलोनी ने लिया तो प्रसादी का लाभ श्री श्याम परिवार ग्रुप पटेल कॉलोनी ने लिया। अतिथियों का केसरिया दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत नवदुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष कमलसिंह सिसौदिया ने किया। इस दौरान सह सयोजक शिवराज सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह भयडिया, उपाध्यक्ष मनोहर मुजाल्दे,अशोक मुजाल्दे, सुधीर पँवार,अरुण जायसवाल, भागीरथ मालवीय, हिम्मत सिंह डोडिया, नवनीत शर्मा, आशीष शिकारी, दिनेश सैनी,धर्मेन्द्र जोशी, विष्णु सैनी,सत्यनारायण पांचाल, गौतम जैन, गजराजसिंह, बी.एस.अलावा, गिर्राज भट्ट, बलवन्तसिंह राठौर आदि मौजुद रहे। महिलाओं और युवतियों को गरबों का प्रशिक्षण विनीता कुँवर चौहान, चंचल कुँवर चौहान एवं रीना मीणा द्वारा दिया जा रहा है। संचालन राजेश धनोतिया ने किया।


