– हरिद्वार में चार दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता, बाबा रामदेव को जावरा आगमन का दिया निमंत्रण
जावरा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योग ऋषि स्वामी रामदेवजी महाराज के सानिध्य में 19 से 22 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में जावरा के योग प्रशिक्षक उमेश शर्मा ने सहभागिता कर योग, संगठनात्मक कार्य और सेवा गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
योग, संगठन विस्तार तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पतंजलि योग आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के चलते स्वामी रामदेवजी महाराज ने उमेश शर्मा का सम्मान किया। यह सम्मान जावरा नगर के लिए गौरव का विषय रहा।
पतंजलि युवा भारत संगठन के राज्य प्रभारी प्रेम चौधरी (रतलाम) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एडवांस योग ट्रेनिंग, संगठन विस्तार की रणनीति, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, यज्ञ विधान एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड की गतिविधियों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में रतलाम जिले के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सम्मान के अवसर पर उमेश शर्मा ने स्वामी रामदेवजी महाराज को जावरा आगमन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य किए जाने हैं, जिसके अंतर्गत कोई भी विद्यालय इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर शिक्षा संचालन कर सकता है। प्रशिक्षण शिविर में उमेश शर्मा के साथ रतलाम जिला टीम के डॉ. उत्तम शर्मा, राकेश सोनी, कमलेश पाटीदार, डॉ. हर्षित राठौड़ एवं महेंद्र सोनी भी शामिल रहे। उमेश शर्मा के सम्मान पर जावरा योग समिति सहित योग साधकों और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

