– कमला नेहरु स्कूल में छात्रा के जन्मदिन पर किया पौधारोपण
जावरा। पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है अपने घर के आस पास अधिक से अधिक संख्या में पोधे लगाए और उनकी सुरक्षा करे जिससे आने वाले समय में हमें पेड़ से छाया हवा फल मिल सके आज अत्यधिक मात्रा में पेड़ की कटाई से वातावरण में परिवर्तन आ रहा है गर्मी के मौसम में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है जिसे सहन करना बहुत मुश्किल हो रहा है अभी हमने पेड़ पोधे नहीं लगाए पेड़ की रक्षा नहीं की तो हम सब के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी इसलिए हम सभी को पेड़ लगाना चाहिए।
उक्त विचार शासकीय कमला नेहरू कन्या उ.मा. विद्यालय संकुल प्राचार्य राजाराम शिन्दे ने कक्षा 12 वीं की छात्रा फिज़ा बी शाह के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर समाजसेवी जावेद पापुलर, दिपक परमार, शिक्षिका अंजुम बानो, सुमित्रा बामनिया, गुलाम मोईनुद्दीन कुरैशी, रितेश त्रिवेदी, लोकेश विश्वकर्मा, शाकिर अली, अनील ठाकुर, मोईनुद्दीन मंसुरी, शकील शाह, सानिया शाह, फेजान शाह, फिना शाह आदि मौजुद रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

