– विवाह योग्य युवक युवति परिचय पत्रिका का होगा विमोचन
जावरा। अग्रसेन सोशल ग्रुप जावरा द्वारा एकदिवसीय जिला स्तरीय अग्रवाल युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन 15 दिसंबर 2024 रविवार को किया जा रहा है। इसमें समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय करवा कर वैवाहिक संबंध जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
अग्रसेन सोशल ग्रुप के संचालक मंडल ने बताया कि 15 दिसंबर को अंबिका रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन में प्रात: 10.30 बजे दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ होगा। उसके बाद विवाह योग्य युवक युवतियों की परिचय पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही सामाजिक सहभोज का आयोजन भी अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा किया गया हैं । शाम 4 बजे महाराजा अग्रसेन की महाआरती पश्चात समारोह का समापन होगा। अग्रसेन सोशल ग्रुप जावरा के समस्त सदस्यों ने परिचय सम्मेलन में समाज बंधुओ से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आवाहन किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

