– दु:खद घड़ी में भी परिजनों ने दिखाई सेवा भावना, करवाया नैत्रदान
जावरा। व्यक्ति समाज से होता है ओर समाज के लिए किये गयें कार्य उसके जाने के बाद भी स्मृति के रुप में हम सबके जहन में रहतीं है जो जीवन पर्यन्त उसके किये कार्यों से हम सब प्रेरणा लेकर कार्य करते हुए एक मिसाल कायम कर सकतें है ऐसे ही सदगुणों से परिपूर्ण समाजसेवी व मुक्तिधाम विकास समिति चौपाटी के अध्यक्ष, श्री राज राजेन्द्र जयंत ज्ञान मंदिर ट्रस्ट चौपाटी के अध्यक्ष, श्री मनमोहन पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदारमल धारीवाल का आकस्मिक निधन से संपुर्ण समाज को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई अंसभव हैं। धाड़ीवाल के नेतृत्व में जैन पंचायती नोहरा का विकास हो, शांतिवन मुक्तिधाम शमशान चौपाटी का उद्धार हो या फिर राज राजेंद्र ज्ञान मंदिर का निर्माण हो ऐसे कई सामाजिक कार्यों में योगदान रहा वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है।
दु:खद घड़ी में भी दिखाई सेवा भावना, करवाया नैत्रदान –
परिवारजनों ने इस दु:खद घड़ी में सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए रतलाम में डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कालेज के माध्यम से सरदारमल धारीवाल का नेत्रदान करवाया। धारीवाल की अंतिम यात्रा गांधी कॉलोनी स्थित निवास स्थान से निकली, चौपाटी स्थित शांतीवन पर मुखाग्नि पुत्र अनिल धारीवाल, पौत्र समकित, गौतम, हार्दिक, के साथ भ्राता सुरेश धाड़ीवाल, हिम्मत धाडी़वाल, शेखर धाड़ीवाल, भतीजे आतुष धारीवाल ने परिवार के वरिष्ठ राजमल धाड़ीवाल की उपस्थिती में परिवारजनों ने किया। अंतिम यात्रा में विधायक डॉ राजेंद्र पाँडेय, नागेश्वर तीर्थ पेढ़ी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रसन्न लोढ़ा भवानीमंडी, कमल नाहटा, संदीप रांका, सर्राफ प्रकाश काँठेड, पंकज काँठेड, सुशील काँठेड नागदा, हेमंत जैन खाचरोद, प्रीतेश गादिया रतलाम, मुकेश धोका नागदा, ललित काँठेड रतलाम, दीपेंद्र कोठारी रतलाम, अशोक तलेरा उज्जैन, विजय आँचलिया, डॉ दिलीप शाक्लय, अजीत चत्तर, आलोक बरेया, अजय सकलेचा, विजय पामेचा, सुरेश पगारिया, सुजानमल दसेड़ा, रजत सोनी, सुरेंद्र पोखरना, अशोक कावडिया, सुनील कोठारी, अनिल चोपड़ा, अशोक चोपड़ा, राजेश बरमेचा, सुरेश चोरडिय़ा, आजाद ढड्डा, नगीन सकलेचा, अभय कोठारी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

