– मरणोपरांत लायंस क्लब जावरा और भारत विकास परिषद के संयुक्त आव्हान पर हुआ नैत्रदान
जावरा। रतलाम जिला माहेश्वरी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र डारिया की धर्मपत्नी तथा सीएम राईज स्कूल जावरा के शिक्षक राकेश डारिया की माताजी, रमेश, राजेश, संजय एवं पंकज की काकी, सुनील, रजत, हर्षित, पुल्कित, नमन, समर्थ, सक्षम और आर्जव डारिया की दादी श्रीमती किरण देवी डारिया का 08 दिसंबर को निधन हो गया। निधन के बाद उनकी इच्छानुसार भारत विकास परिषद और लायंस क्लब जावरा के संयुक्त आव्हान पर परिजनों ने नैत्रदान के लिए सहमति प्रदान की, जिसके बाद देर रात बडऩगर से डॉ जीएल ददरवाल की टीम ने जावरा पहुंचकर नैत्रदान सम्पन्न किया। सोमवार को शाम 4 बजे मित्र नगर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली शांतीवन चौपाटी पर उनके पूत्र राकेश डारिया ने मुखाग्नि दी। शांतिवन पर माहेश्वरी समाज जावरा, रतलाम और सुखेड़ा के पदाधिकारयों व समाजजनों के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उठावना मंगलवार को दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान पर रखा गया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

