– भारत विकास परिषद जावरा की मानव सेवा को नमन
जावरा। मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण और संवेदना की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा नेत्रदान महादान का पावन प्रकल्प सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। परिषद के माध्यम से अब तक 86 नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जो न केवल संस्था की सेवा भावना को दर्शाते हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।
परिषद के अध्यक्ष पप्पू सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र को आत्मसात कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं मानव सेवा के विविध क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। नेत्रदान जैसे महादान के माध्यम से परिषद अंधकार में जीवन जी रहे लोगों को नई रोशनी देने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को स्वर्गीय प्रतिमा जाजोदिया एवं स्वर्गीय रामचंद्र निगम का नेत्रदान संपन्न हुआ। इस पुण्य कार्य से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में आशा और उजाले का संचार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। दिवंगत आत्माओं के इस महान त्याग को परिषद ने नमन किया।
सेवा और समर्पण ने बनाई विशिष्ट पहचान –
इस महादान को सफल बनाने में प्रेरक भूमिका निभाने वालों में तुलसी पौधा वितरण प्रकल्प प्रभारी अमित मोदी, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, प्रांतीय नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर एवं अभय श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी निलेश मेहता एवं रवि खरीवाल के साथ-साथ संस्था के संरक्षक मनोज अग्रवाल, सचिव दिनेश भावसार सहित दीपक साधु, नितेश धनोतिया, वैभव रांका, प्रकाश अरोड़ा, सुदीप भारतीय, भूपेन्द्र सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, अर्पित पोरवाल, सुनील तिवारी, सौरभ गुप्ता, सुधीर शर्मा, लकी सोनी, कमल सारडा, अमित मकवाना, विमल बगैरवाल, देवेंद्र गोखरू, निरंजन भाटी, विजय अरोड़ा, दर्शन सोनी, निलेश जोशी, अनिल पोरवाल, प्रहलाद मेहरा, दिनेश सिसोदिया, संजय गोस्वामी (पिपलोदा), देवेंद्र भारद्वाज, राहुल कोठारी सहित अनेक समर्पित सदस्य इस सेवा अभियान में निरंतर सक्रिय हैं। भारत विकास परिषद शाखा जावरा ने सेवा, संवेदना और समर्पण के बल पर शहर में एक विशिष्ट पहचान बनाई है और भविष्य में भी ऐसे मानवीय प्रकल्पों को और अधिक गति देने के लिए संकल्पित है। नेत्रदान जैसे महादान से न केवल दृष्टि मिलती है, बल्कि मानवता पर विश्वास भी और मजबूत होता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

