– दोपहर में तापमान अधिक होने से उपस्थिति होगी प्रभावित
जावरा। राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार नवीन शिक्षण सत्र 2024-25 एक अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया जा रहा हैं। लेकिन इन दिनों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, मार्च माह के अंत में ही तापतान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है और आगे यह तापमान धीरे धीरे बढ़ता चला जाएगा। ऐसे में दोपहर में स्कूल लगाने से विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी प्रभावित होगी और शासन के निर्देशानुसार गतिविधियां संचालित करना संभव नहीं होगा। इस समस्या से बचने दोपहर के बजाय सुबह कक्षाओं का संचालन करने की मांग राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष परीक्षित पुरोहित ने राज्य शिक्षा केन्द्र से की है। प्रात: कालीन स्कूल संचालित होने पर शासन द्वारा जारी केलेण्डर अनुसार गतिविधियों में विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।





