जावरा। शहर के बोर्डियाकुंआ स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में अखण्ड रामायण पाठ और सामुहिक हवन का आयोजन किया था। जिसकी पूर्णाहूर्ति चैत्र माह के दसमी तिथि पर गुरुवार को हुई। बालाजी महाराज की महाआरती के बाद कन्या पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। सामुहिक हवन के मुख्य यजमान मंदिर पुजारी मनोहरदास बैरागी रहे। वहीं 11 अन्य यजमानों ने भी हवन में आहूति प्रदान की। ट्रस्ट सचिव चिमनलाल गर्ग, ट्रस्टी महेंद्र भाटी, राहुल (धीरज ) शर्मा ने कन्या पूजन किया। जानकारी जगदीश राठौर ने दी। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

