– कई नालों की नहीं हुई सफाई, पहली ही बारिश ने खोली पोल, सफाई नहीं होने से गंदा पानी उगल रहे नाले
जावरा। मानसून से पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की सफाई का दावा नगर पालिका ने किया। नालों की सफाई करते नपा के सफाई मित्रों के साथ कई वार्ड पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने फोटो खिंचवाई, फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर खुब नेतागिरी चमकाई, फोटो डालकर यह जताने की प्रयास किया कि वे कितने जनता के हितेषी हैं और कितना काम वे करते हैं, लेकिन वास्तविकता में कितने नालों की सफाई हुई इसकी पोल पहली ही बारिश ने खोलकर रख दी। जिन नालों के नवीन निर्माण और बारिश पूर्व सफाई करवाते हुए फोटो ख्ंिाचवाए, उन्ही नालों से गंदा पानी सडकों पर बह निकला, जिससे नपा के दावों की हवा निकल गई। शहर के कई क्षैत्रों में नालों की समुचित सफाई नहीं होने से कई गली मोहल्लों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। कई नाले उनमे जमा किचड़ और गंदगी को बाहर फैंकते हुए दिखाई दिए। यदि फोटो खिचाने के बजाय शहर के जिन ईलाकों में नालों की समस्या के चलते जल भराव होता हैं, जहां के रहवासी परेशान होते हैं, उन स्थानों पर जाकर भले ही अपनी परिषद के खिलाफ जाना पड़े तो जाए और काम करवाकर जनता को राहत दें तो असल जनप्रतिनिधि कहलाएंगे।
फोटो तो ऐसे खिंचवा रहे जैसे स्वयं कर रहे हो सफाई –
बीते दिनों मानसून से पूर्व नपा द्वारा नालों की सफाई का काम किया गया। नपा के समस्त वार्डो के सफाई कर्मचारियों ने नालों में उतरकर गंदगी निकाली, लेकिन सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े रहकर वार्ड पाषर्दो ने फोटो तो ऐसे खिंचाए जैसे खुद ही नालों में उतरकर सफाई कर रह रहे हो। इतना ही नहीं फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालकर अपनी नेतागिरी भी चमका रहे हैं, लेकिन असल में जनता सब जानती हैं, कोन अपने वार्ड में कितना काम कर रहा हैं और कोन केवल दिखावा कर कर रहा हैं।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

