-महिला पार्षद ने अपनी ही पार्टी की परिषद् के खिलाफ दिया धरना
-अध्यक्ष बोली सर्वाधिक काम होने के बाद धरना अनुशासन हीनता
जावरा। नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन शुक्रवार को नगर पालिका सभागृह में नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा की अध्यक्षता में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा की उपस्तिथि में आयोजित किया गया। बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, पहला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भवन, भूमि एवं निकाय स्वामित्व की दुकानों के 74 नामांतरण प्रकरणों पर स्वीकृत तथा दूसरा एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन, जीएसटी की दरो में कमी के लिया धन्यवाद के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प के प्रस्ताव पारित करने संबंधित विषय शामिल किये गये। लेकिन सम्मलेन शुरू होने के साथ ही सदन में हंगामा मच गया। वार्ड में काम नहीं होने पर सत्ता दल की ही एक महिला पार्षद रशीदा बी नाराज़ होकर अपनी ही परिषद् के खिलाफ अध्यक्ष अनम कडपा की कुर्सी के पास धरने पर बैठ गई, जिस पर उन्हें नपाध्यक्ष अनम और उपाध्यक्ष सुशिल कोचटटा ने उठाया और कुर्सी पर बैठाया। इस मामले में नपाध्यक्ष ने सर्वाधिक काम होने के बाद भी सदन में धरना देने और विवाद करने को अनुशासन हीनता की श्रेणी बताया। वही विपक्ष के पार्षदों ने स्वच्छता और कचरा गाडी को लेकर सदन में बहस की, लेकिन अंत में 74 में से 70 नामांतरण प्रकरणों पर स्वीकृति बनी,वही दूसरा मुद्दा भी सर्वनुमति से पारित कर लिया गया।
शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे नपा सभागृह में साधारण सम्मेलन आहूत हुआ। सदन में रखे गए 74 नामांतरण प्रकरणो पर चर्चा की गई, जिसमे से विपक्ष के पार्षदों ने 4 नामांतरण प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कारवाई, जिसके बाद 4 मामलो को छोडकर शेष 70 प्रकरणों के नामांतरण पर सदन से स्वीकृति मिली। वही दुसरे विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन, जीएसटी की दरो में कमी के लिए धन्यवाद के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प के प्रस्ताव पारित करने संबंधित विषय पर चर्चा से पूर्व की सत्ता पक्ष के सभी पार्षद सदन से बाहर चले गए । विपक्ष के पार्षदों की सहमति के बाद इस मुद्दे को पारित किया गया। लेकिन इन दोनों विषयो पर चर्चा से पहले ही कचरा गाडी और स्वच्छता को लेकर पक्ष और विपक्ष के बिच बहस हुई, पार्षदों ने अपने अपने वार्डो में समय से कचरा गाडी नहीं पहुचने की शिकायत की, जिस पर नपाध्यक्ष और सीएम्औ ने सम्बंधित अधिकारियो से मामले को देखने के साथ ही कचरा गाडी को समय पर भेजने के निर्देश दिए, सम्मेलन में विधायक प्नरतिनिधि अजय सिंह भाटी, न पा इंजीनियर शुभम सोनी, लोकेश विजय, महेश सोनी, राजीव राव के साथ सभापति, पार्षद और नपा कर्मचारी ओर अधिकारी उपस्थित रहे।
वार्ड 21 में हुवे इतने काम, फिर भी धरना देना अनुशासन हीनता –
नपाध्यक्ष अनम युसूफ कडपा ने बताया की वार्ड क्रमांक 21 जिसकी पार्षद रशीदा बी है, उनके वार्ड में सर्वाधिक काम हुवे है उनके वार्ड में बाँडाखाल कब्रिस्तान में प्रतीक्षा हाल निर्माण कार्य स्वीकृत किया है। इसी कब्रिस्तान में पेवर ब्लाक फ्लोरिंग काम चल रहा है । अरब साहब कॉलोनी दरगाह के पास आरसीसी नाली निर्माण के टेंडर जारी हो चूका है । इसी कॉलोनी में पाइप लाइन का काम भी शुरू हो गया है । साथ ही जेल के पास ही जावरा की अब तक की सबसे बडी पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। इसी कॉलोनी में एक और सीसी रोड के लिए टीएस शासन को भेजी गई है। मेवातीपुरा मस्जिद से जेल तक डामरीकरण कार्य स्वीकृत किया गया है। अरब साहब दरगाह के पास सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मेवातीपूरा चोक से डूंगरपुर गेट तक नाली निर्माण स्वीकृत किया गया है। कायाकल्प अभियान 1.0 के तहत कोर्ट परिसर से रपट पुलिया तक डामरीकरण कार्य पूर्ण हो चूका है। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास यौजना के चतुर्थ चरण में फूटे किले से मेवातीपूरा तिराहे तक साईंडो में सीसी निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। साथ ही इसी चरण में जेल रोड से पांच पीर दरगाह के आगे तक सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण हो चूका है। एसडीआरएफ 2.0 यौजना के तहत रपट पुलिया से बाँडा खाल कब्रस्तान तक नाले की दोनों तरफ की रिटेनिंग वाल तथा स्लाटर हाउस के पास से कब्रस्तान के साइड में नाले की एक तरफ की रिटेनिंग वाल का कार्य पूर्ण होकर करीब करोडो के विकास कार्य करने के बाद भी सदन में धरना देना अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है, साथ ही यह पार्टी गाइड लाइन के खिलाफ भी है, जो पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया जायगा। नगरपालिका सभी वार्डो में विकास कार्य कर रही है । दिवाली के त्यौहार पर कुछ स्थानों पे कचरा गाडी समय से नहीं पहुचने की शिकायत मिली है, जिस पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियो को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

