– जन संघर्ष समिति सदस्यों ने जिले के प्रभारी मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार
जावरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तक आपकी बात पहुंचाना मेरे साथ ही जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की भी जिम्मेदारी है। आपके द्वारा किए जा रहे आंदोलन से हम अनजान नहीं हैं। यह मामला हमारे संज्ञान में हैं, भाजपा सरकार जनता की सरकार है। इसमें किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
यह आश्वासन रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार शाह ने शनिवार को उनसे मिलने जावरा से रतलाम पहुंचे जन संघर्ष समिति के सदस्यों व प्रभावित लोगों को दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी मौजूद रहे। इससे पहले जन संघर्ष समिति के साथ ही भुतेड़ा-जोयो तिराहे के प्रभावितों ने प्रभारी मंत्री शाह को उज्जैन-जावरा फोरलेन सड़क निर्माण के तहत एटलेन से महू नीमच मार्ग जोयो होटल तक प्रस्तावित फ्लाई ओवर बनने से होने वाली क्षति व व्यापार-व्यवसाय पर विपरीत असर पडऩे की विस्तार से जानकारी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति सदस्यों ने मंत्रीजी को जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय द्वारा इस मामले में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। ज्ञापन सौंपते समय जन संघर्ष समिति के सुनील पोखरना, राजेश कोठारी, असलम मेव, रमेश धाकड़, सरपंच दिनेश नायमा, जगदीश सोलंकी, मुकेश धाकड़, ईश्वर प्रजापत, नागेश्वर पाटीदार, मोइनुद्दीन,सिकंदर मेव शिवनारायण, जीवन सैनी, आर डी धाकड़, मनोहर धाकड़ आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

