– गौसेवा और मानव सेवा, फल वितरण के साथ मनाया जाएगा जन्मदिन
जावरा। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ सेवापर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन की सहभागिता भी रहेगी।
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 19 मई को प्रात: 7 बजे बस स्टैंड जावरा पर स्वच्छता अभियान से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर स्थित बालक छात्रावास में बच्चों को मिठाई और फल वितरित किए जाएंगे। प्रात: 9 बजे श्री गोपाल इफ्तेखार गोशाला में गौसेवा का आयोजन किया जाएगा, वहीं दोपहर 11 बजे सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे अन्नक्षेत्र में निराश्रितों को भोजन कराकर सेवा कार्यों का समापन होगा। यह समस्त कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता मित्र मंडल, जावरा द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होंगे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

