– थाना औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ दो मोटर साईकल जप्त
जावरा। रतलाम जिले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की खरीदी बिक्री और तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जावरा औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में दो युवकों से एमडी ड्रग्स पकडऩे में सफलता पाई हैं।
पुलिस थाना पर मुखबिर सूचना मिली कि फोरलेन हाईवे रेल्वे पुलिया के नीचे बन्नाखेडा रोड के पास बाराखेडा का परवेज खान नाम का व्यक्ति जावरा के शोयब पठान को एमडी ड्रग्स की डिलेवरी देने के लिये आने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुंची व मौके से आरोपी परवेज खान पिता रईस खान पठान (25) निवासी बाराखेडा थाना पिपलौदा तथा शोयब उर्फ टीपु पिता मोहम्मद अय्युब खान पठान (25) निवासी अकब बिजली घर जावरा से एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ एमडीएमए ड्रस कुल वजन 12 ग्राम, किमती 1,50,000 रूपये, हिरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 43 जेडए 1171 किमत 30 हजार तथा सुपर स्पेण्डर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 43 एमजे 3565 किमत 30 हजार जप्त की। आरोपियों पर एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पुछताछ तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
दो युवकों से एमडी ड्रग्स बरामद करने के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिह चौहान, उनि. प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि. हिरालाल चंदन, प्रआर 298 मुकेश पाटीदार, आर. मनीष पाटीदार, दीपराजसिह, हरदीप जाट, रवि पाटीदार, बालकृष्ण चन्देल के साथ सायबर टिम रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

