– आजादी के उत्सव के साथ ही मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
जावरा। हिंदुस्तान की आजादी का वलवाला और श्री कृष्ण का जन्मोत्सव तिरंगे की शान के साथ मनाना मानो ऐसा हुआ जैसे सोने पे सुहागा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी का महोत्सव दो दिवस तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पहले दिवस, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों और वेशभूषा प्रदर्शन के माध्यम से जन्माष्टमी की छटा स्वतंत्रता के गर्व के साथ बिखेरी। बच्चों के अभिनय, नृत्य और संवाद प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दूसरे दिवस, 15 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाट्य मंचन ने देशभक्ति की भावना को चरम पर पहुँचा दिया।
सेंट पॉल टाईम्स का हुआ विमोचन –
विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। इसी अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका सेंट पॉल टाइम्स का विमोचन किया गया और पौधा-रोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और सामूहिक देशभक्ति गीत के साथ हुआ। संपूर्ण दो दिवस विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने सभी प्रतिभागियों की रंगारंग प्रस्तुतियों को सराहा। कार्यक्रम का संचालन प्रथम दिवस आशी और स्पर्श ने तथा द्वितीय दिवस संस्था की शिक्षिकाओं प्रिया सोनी और रानू डोडिया ने किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

