– लायंस ओजस क्लब का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच
जावरा। महिलाओं के हुनर, स्वावलंबन और उद्यमशीलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस ओजस क्लब द्वारा दिनांक 25 दिसंबर को रामबाग मैदान में भव्य महिला उद्यमी एवं व्यंजन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन महिलाओं के लिए न केवल व्यापार का मंच बनेगा, बल्कि आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का उत्सव भी होगा।
हैंडिक्राफ्ट से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक मिलेगा सब कुछ –
ओजस अध्यक्ष शीतल मेहता ने बताया कि मेले में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैंडिक्राफ्ट उत्पाद, फैशन स्टॉल, क्रिएटिव आर्ट प्रोडक्ट्स, टेम्परेरी टैटू डिज़ाइन और लाजवाब स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर देखने व खरीदने को मिलेंगे, जो महिला प्रतिभा और सृजनशीलता का अद्भुत प्रदर्शन होंगे।
गरिमामय उपस्थिति से सजेगा मंच –
इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि होंगी रश्मि पांडे अध्यक्ष, म.प्र. ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी कामिनी राठौड़ साथ ही विशेष अतिथि के रुप में शशि श्रोत्रिय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सनातन सेना (महिला विंग), राखी कोठारी, रश्मि मेहरा, रेखा सोलंकी, शीला मेड़तवाल, पूजा धारीवाल एवं अनुसूया गर्ग प्रमुख रूप से शामिल होंगी। क्लब सचिव ममता सोनी, कोषाध्यक्ष ज्योति जोशी के साथ ओजस की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेले में अधिक से अधिक की संख्या में सहभागिता कर लाभ लेने का अनुरोध किया हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

