– व्हाटसअप पर अश्लील फोटो भेजकर अस्मिता भंग करने तथा बार बार मेसेज कर परेशान था आरोपी
जावरा। शहर के पीपली बाजार में अपने पिता के घर के रंग रोगन का काम देख रही एक विवाहिता का अश्लील फोटो बनाकर व्हाटसअप पर भेजकर महिला की अस्मिता को भंग करने और बार बार मेसेज कर परेशान करने के मामले में पुलिस ने जावरा के भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज किया हैं। हालाकि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उक्त नेता को भाजपा का सदस्य नहीं मान रहे हैं। जबकि आरोपी नेता पूर्व में भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला मंत्री पद पर रह चुका हैं। 2022 के नपा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लडऩे पर पार्टी से बाहर करना पड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव के समय पुन: भाजपा में इंट्री मिली थी। इधर सूत्रों के अनुसार नेता अभी बूथ समिति का सदस्य हैं। भाजपा नेता के सोश्यल मीडिया एकाउंट पर भाजपा नेताओं के साथ फोटो और पोस्ट भी डली हैं।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि पिपली बाजार में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह घरेलू काम करती हूँ। उसके पिता के घर पर रंग रोगन के काम का ठेका मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना पेंटर निवासी हनुमान गली जावरा को दिया था। चुंकि पिता बुर्जूग हैं उन्है कम सुनाई देता हैं, ऐसे में किसी सामग्री व काम के लिए पेंटर को नंबर दिया था। ऐसे में आरोपी द्वारा वाट्सप पर मो. नं. 9752269718 से मुझे पहले भी सामान्य वाट्सप मैसेज करता था, जिस पर मैने उसे मैसेज करने के लिये मना किया, उसके बावजूद बावजुद भी कई बार वाटसप मैसेज किया। लेकिन 07 जून 2025 को दोपहर करीबन 03.16 बजे मो.नं. 9752269718 से मेरे मोबाईल पर वाट्सप पर एक फोटो दो बार आया उसमे किसी नग्न महिला के शरीर के साथ मेरा चेहरा जोड़ रखा था। कल का अश्लील फोटो आने पर मैने उसे कमेंट किया कि आखिर आ ही गए ना अपनी ओकत पर … एक नंबर के …..हो, इस पर मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना ने दोनो फोटो व्हाटसअप पर से डिलीट कर दिये, फिर मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना मेरे घर आया तो मैने उससे पुछा कि ऐसा क्यो करा तो मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना बोला कि मैं तो ऐसे ही मैसेज करूंगा, तु मेरा क्या बिगाड़ लेगी। फिर मैने मेरे पिता व मेरी छोटी बहन को रफीक उर्फ मुन्ना की वाट्सप चैट बतायी और मै आज अपने पापा और बहन के साथ थाने पर रिपोर्ट की। इधर सूचना मिलने पर हिन्दु संगठन के युवा भी पुलिस थाने पर पहुंचे। जिससे थाने के बाहर भीड़ भी जमा हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण –
थाना प्रभारी जादौन ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर महिला को व्हाटसअप मेसेज करना, अश्लील चित्र के माध्यम से अस्मिता को भंग करने के मामले में आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना पर बीएनएस की धारा 78 (2) व 79 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हैं। 




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

