जावरा। नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित सुभाष चौपड़ा कॉलोनी (महावीर कॉलोनी) में राजस्थानी मैरिज हॉल के पास जावरा नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों को गति देने हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप नगर पालिका अध्यक्ष अनम मो. युसुफ कड़पा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कैंप के माध्यम से कॉलोनी के रहवासियों ने विकास शुल्क की 50 प्रतिशत राशि जमा कर सहयोग प्रदान किया। कुल 1 लाख 65 लाख 483 रुपए की राशि जमा की गई, जिससे क्षेत्र में आगामी विकास कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व नपा अध्यक्ष मो. युसुफ कड़पा, क्षेत्रीय पार्षद रजत सोनी, सिद्दीक बैग, इमरानउद्दीन कुरैशी, माजिद खान, पुखराज बिड़वान एवं समीर शेख सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

