– जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय रहे अतिथि के रुप में मौजुद
जावरा। महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर माली सोश्यल ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बडा मालीपूरा स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित शिविर में पुरूषों के साथ ही महिलाओं ने भी बड़-चढकर सहभागिता करते हुए शिविर में 79 युनिट रक्दान किया। शिविर का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फू ले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। माली सोश्यल ग्रुप जितेंद्र देवड़ा व राहुल गेहलोत ने बताया कि शिविर में अतिथि के रुप में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, माली समाज अध्यक्ष फूलचंद रावल रहे। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ नंदकिशोर महावर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन और उनके द्वारा किए गए प्रेरणा दायक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। रक्तदान शिविर में 79 यूनिट रक्त एकत्रित कर समाजजनों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती मनाई गई । इसके साथ ही रक्तदान शिविर में राठी परिवार सुखेड़ा द्वारा स्व. कृष्ण गोपाल राठी की स्मृति में 8 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान करने के बताए फायदे –
मानव सेवा समिति के मोहनलाल मुरलीवाला रतलाम द्वारा रक्तदान करने के फयदे बताए। इस मौके पर समाज के मोहन पटेल, गोर्वधन पटेल, घनश्याम सोलंकी, पुखराज सोनगरा, लोकेश विजवा, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, राधेश्याम गेहलोत, रामचंद्र सोलंकी, मनोहर दईया, भेरूलाल सोनगरा, देवेंद्र चौहान एवं माली सोश्यल ग्रुप सदस्यगण कालू रावल, विजय रावल, मुक ेश सैनी, राजेन्द्र सोलंकी, करण सोनगरा, राजेन्द्र दायम, अजय सैनी, शंकर रावल, नितेश रावल द्वारा रक्त दान वीरों का प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। संचालन उकार धनोतिया ने किया।





