– प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अर्पित की श्रृद्धांजलि
जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा हरियाखेड़ा रोड स्थित महाराणा प्रताप मांगलिक भवन परिसर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 429 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉ. हमीर सिंह राठौर, तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान, युवा नगर अध्यक्ष अजय सिंह कछावा, सह सचिव बहादुर सिंह सोनगरा, संगठन मंत्री दिलीप सिंह कछावा, प्रवक्ता विजयपाल सिंह चंद्रावत सहित जितेंद्र सिंह सोलंकी (मेथेमेटिक्स पाईंट), जितेंद्र सिंह सिसोदिया(बना सा कलेक्शन), पप्पू सिंह, गौतम सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का महान आदर्श है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएँ। अंत में सभी ने सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण और राष्ट्रहीत में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

