– गौ सेवा कर बांटे कंबल और स्वेटर
जावरा। दान-पुण्य और सेवा के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर लीनेस क्लब जावरा द्वारा मानवता और करुणा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस पावन दिन क्लब सदस्यों ने गौशाला में गौमाताओं को गुड़-चार खिलाकर पुण्य अर्जित किया तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा की रोशनी पहुंचाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए गए और बच्चों को सर्दी से बचाने हेतु स्वेटर प्रदान किए गए, जिससे ठिठुरती ठंड में उन्हें राहत मिली। इसके साथ ही क्लब द्वारा रुपए 2100 की सेवा रसीद कटवाकर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई गई। इस सेवा आयोजन में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट सचिव कविता चौहान, लीनेस क्लब जावरा अध्यक्ष विनीता सोनी, सचिव रंजन सेठिया, कोषाध्यक्ष संगीता सोनी के साथ चंचल गादिया, प्रेरणा राठौर, पुष्पा साहू सहित अनेक लीनेस सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है, और इसी भावना को साकार करने हेतु यह आयोजन किया गया। लीनेस क्लब जावरा की यह पहल न केवल जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि सच्चा पर्व वही है जिसमें किसी और का जीवन रोशन हो जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

