– दोनो को पकड़कर शहर थाने भिजवाया, हिंदु संगठनों ने की प्रकरण दर्ज करने की मांग
जावरा। शहर के कोर्ट परिसर में शाम के समय एक अभिभाषक के कार्यालय में गहमा गहमी हो गई, देखते ही देखते अभिभाषक चेंबर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते लोगों ने वकील के चेम्बर में ही मौजुद एक लड़का और लड़की की धुनाई कर दी, जानकारी ली तो पता चला की मंदसौर जिले के सीतामऊ के रावटी की एक विवाहित लड़की जावरा कोर्ट परिसर में पहुंची हैं, जहां पहले से नीमच का रहने वाला साहील खान नाम का युवक भी मौजुद था, उल्लेखनीय हे कि साहिल करीब 7 साल पहले जावरा में ही निवास करता था, जिसने विवाहिता से विवाह एग्रीमेंट करने का प्लान कर रखा था। लेकिन लड़की के जावरा आने की खबर समाजजनों को लगी तो समाज के कुछ लोग कोर्ट परिसर में पहुंचे, उनके साथ हिन्दु संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे। कोर्ट परिसर स्थित एक अभिभाषक के चेम्बर में दोनो बैठे थे, उनका विवाह एग्रीमेंट टाईप हो रहा था। इसी बीच चेम्बर पर पहुंचे समाजजनों और हिन्दु संगठन पदाधिकारियों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी, इसी बीच सूचना पर शहर पुलिस के जवान मौके पर पहुचे और लड़का और लड़की को शहर थाने पर ले गए।
थाने के बाहर लगी भीड़ –
शहर के कोर्ट परिसर में कथित लव जिहाद का मामला उजागर होने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते शहर पुलिस थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला पुलिस महिला डेस्क में लड़की के बयान के लिए ले गई, इधर हिन्दु संगठनों के पदाधिकारी युवक पर एफआईआर करने और जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि लड़की के बयान लिए जा रहे हैं, लड़की के माता पिता को भी बुलवाया हैं। फिलहाल मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

