– लायंस क्लब जावरा ओजस ने रामबाग पर लगाया महिला उद्यमी मेला
– मेले से महिलाओं के हुनर को मिला सशक्त मंच
जावरा। महिला उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। जब महिलाओं को व्यवसाय के अवसर मिलते हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों मजबूत होते हैं।
यह बात मुख्य अतिथि रश्मि पांडे अध्यक्ष, म.प्र. ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ ने लायंस क्लब जावरा ओजस द्वारा 25 दिसंबर को शहर के रामबाग पर आयोजित महिला उद्यमी मेले में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह मेला महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कामिनी राठौड़ तथा सनातन सेना महिला विंग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शशि श्रोत्रिय तथा विशेष उपस्थित रही राखी कोठारी, झोन चेयरपर्सन सुनीता जैन, रश्मि मेहरा, रेखा सोलंकी, शीला मेड़तवाल, पूजा धारीवाल, अनुसूया गर्ग सभी ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के नवाचार, मेहनत और कौशल से समाज की दिशा बदली जा सकती है।
हुनर, स्वाद और रचनात्मकता का रंगीन संगम –
लायंस क्लब जावरा ओजस की अध्यक्ष शीतल मेहता ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण क्लब की सतत प्राथमिकता है। महिला उद्यमी मेले में हस्तनिर्मित उत्पाद, फैशन व डिजाइनर परिधान, फूड स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, हैंडीक्राफ्ट एवं रचनात्मक उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगी। महिलाओं द्वारा स्वयं निर्मित उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया और उनके आत्मविश्वास व उद्यमशीलता को नई पहचान मिली हैं।
स्वरोजगार और सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम –
अध्यक्ष मेहता ने बतायाकि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, उनके हुनर को मंच देना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। शहरवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने महिला उद्यमियों के प्रयासों को सराहना और प्रोत्साहन दिया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष रजनी अरोड़ा तथा क्रार्यक्रम संयोजिका चंचल गादिया ने बताया कि यह मेला केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं के नए सपनों और नए व्यवसायों की उड़ान है। आयोजन में पूर्वाध्यक्ष संतोष शर्मा, रेखा रावल, सचिव ममता सोनी, कोषाध्यक्ष ज्योति जोशी के साथ पुष्पा वरुण, सुशिला मंडवारिया, कविता चौहान, मंजु शर्मा, संगीता सोनी, यास्मीन खान, श्यामा पारखी, रानु स्वर्णकार, वर्षा अरोड़ा, पुष्पा सोनी, दीपिका डोडिया आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। संचालन गायत्री अरोड़ा ने किया। आभार राधा राठौर ने किया।
००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

