– पानी की प्याऊ के साथ मंडी में किसानों, हम्मालों और कर्मचारियों को पिलाया शीतल पेय
जावरा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब जावरा ने डिस्ट्रिक्ट प्रेेसिडेंट ममता छाजेड़ के निर्देशानुसार सोमवार को शहर की खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में प्याऊ लगाकर जल सेवा करते हुए शीतल पेय पदार्थ पीलाकर प्यासे कंठों को तर कर सेवा गतिविधि की।
लीनेस क्लब जावरा की सचिव विनीता सोनी ने बताया कि लीनेस क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को दोपहर में खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी प्रांगण में तपती धुप में अपनी उपज लेकर आए किसानों के साथ हम्मालों तथा मंडी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए गौतम ट्रेडर्स के सौजन्य से पेयजल हेतु ठंडी पानी की केन रखकर प्याऊ लगाकर जल सेवा की गई साथ ही क्लब की चार्टर अध्यक्ष पुष्पा वरुण के सौजन्य से शीतल पेय पदार्थ (फ्रुटी) पिलाकर सेवा गतिविधि की। इस दौरान मंडी में वर्षभर प्याऊ का संचालन करने वाले गौतम टे्रडर्स के वर्धमान बरडिय़ा, संजय बरडिय़ा के साथ रेडक्रास सोसायटी चेयरमेन वीरेन्द्र सिसौदिया (केवी), राजेश भाचावत, समरथमल लोढ़ा के साथ क्लब अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान, कोषाध्यक्ष रेखा रावल, ममता सोनी आदि सहित मंडी व्यापारी, किसान, हम्माल व कर्मचारी मौजुद रहे। 


