– नीम, बिल पत्र, हरसिंगार, जामुन, गुडहल के साथ अन्य पौधों का किया रोपण
– शहर थाना प्रभारी ने टी गार्ड लगाकर पौधों को संरक्षित करने की बात कहीं
जावरा। तपती धरती और बढ़ते तापमान को कंट्रोल करने धरती को हरियाली की चादर ओढ़ाने के लिए लीनेस क्लब जावरा ने अपनी बोर्ड मिटिंग में हरियाली महोत्सव मनाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत रविवार को जावरा शहर पुलिस थाना परिसर में पौधारोपण किया।
लीनेस क्लब सचिव वीनिता सोनी ने बताया कि हरियाली महोत्सव के तहत रविवार को दोपहर में लीनेस क्लब अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान के नेतृत्व में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, जनपद सदस्य प्रीयाकुंवर सिसौदिया, समाजसेवी मोहन सैनी (संचालक सैनी गार्डन नसर्री), महावीर कॉलोनी विकास समिति अध्यक्ष हेमंत ठक्कर तथा शहर पुलिस जवानों के आतिथ्य में थाना परिसर स्थित श्री चैतन्य हनुमान मंदिर और शिव मंदिर प्रांगण में बिल पत्र तथा थाना परिसर में नीम, हरसिंगार, गुडहल, अपराजिता के करीब 15 पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे सैनी गार्डन नसरी के मोहन सैनी ने लीनेस क्लब को भेंट किए।
वहीं पौधों की सुरक्षा और पौधों को वृक्ष में तब्दील करने की बात शहर थाना प्रभारी ने कहीं। वहीं लीनेस क्लब पदाधिकारियों के आव्हान पर पौधों को संरक्षित करने थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने टी गार्ड प्रदान किए। पौधारोपण के दौरान लीनेस क्लब कोषाध्यक्ष रेखा रावल, सलमा डेवीड, चंचल गादिया, यास्मीन खान, वर्षा अरोड़ा के साथ शहर पुलिस थाने के आरक्षक राम मीणा, ललीत जागावत, अंतिम चौहान, राजेश पंवार, जीवन विश्वकर्मा, लक्ष्मण नागदा आदि सहित पुलिस जवान मौजुद रहे। 




