– लायंस क्लब जावरा ओजस की नवीन कार्यकारिणी का हुआ मनोनयन
जावरा। लायंस इटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के अन्तर्गत आने वाले शहर के लेड़ी लॉयन क्लब लायंस क्लब जावरा ओजस के नवीन सत्र हेतु सर्वानुमति से नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बीते दिनों हुई मनोनयन सभा में चार्टर अध्यक्ष रजनी अरोड़ा, अध्यक्ष दीपिका सोनी, सचिव कविता कुंवर चौहान और कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी व समस्त पूर्वाध्यक्षों की उपस्थिति में नवीन सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद पर शीतल मेहता, सचिव पद पर ममता सोनी और कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति जोशी को मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पश्चात क्लब सदस्यों ने नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। क्लब की पूर्वाध्यक्ष सुधा मेहरा, रेखा रावल, संतोष शर्मा, सुनिता जैन, आशा खारीवाल, समता वर्मा के साथ कामिनी राठौर, सुशीला मंडवारिया, पुष्पा वरुण, मंजु शर्मा, संगीता सोनी, चंचल गादिया, यास्मीन खान, सलमा डेवीड, रानु स्वर्णकार, मधु सोनी, श्यामा पारखी, राधा राठौर आदि ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

