रतलाम। अवर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम 4 जुलाई 2025 को प्रात: 10.30 बजे शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.रतलाम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप रहेगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल चन्द्रवंशी द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिए उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में होगा। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 698 विद्यार्थियों के उपस्थित होने की संभावना है।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

