जावरा। आस्था और श्रृद्धा से ओतप्रोत नगरवासी नवरात्र के दिनों उत्साह व उमंग के साथ मां दुर्गा की आराधना में तल्लीन दिखाई दे रहे है। नगर के कोठी बाजार में स्टेज डांडिया रास हुआ। नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आरती के बाद प्रारंभ हुआ डांडिया रास देर रात तक जारी रहा। वही स्टेज डांडिया रास को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।
श्री नवदुर्गा उत्सव समिति पटेल कॉलोनी में प्रतिदिन अलग-अलग वेशभुषा में सीनियर वर्ग की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है। जिसके तहत काठियावाड़ी वेशभूषा में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। अतिथि डॉ. आदिति राठौर, एचडीएफसी बैंक मैनेजर मृणाली तिवारी, एचडीएफसी बैक से प्रियंका शर्मा रही। आरती के लाभार्थी शौर्य ग्रुप मित्र मंडल रहा। आरती के बाद प्रसादी में फरियाली एवं केशर दूध वितरण किया।
समिति अध्यक्ष कलमसिंह सिसोदिया ने बताया कि 7 वे वर्ष भी महानवमी पर कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत माता का दुपट्टा ओढाकर किया गया। इस मौके पर भंवरलाल राठौर, राजकुमार मीणा, इंदरसिंह भयडिय़ा, मनोहरसिंह मुजाल्दे, अनोखी पांचाल, बलवंतसिंह, गजराजसिंह, गिरीराज भट्ट, डॉ. अंकित विजयावत, डॉ. मनीष अहिरवार, सुधीर पंवार, नवीन पालीवाल, शिवराजसिंह, हिम्मतसिंह, सुधीर पंवार, बीएस अलावा के साथ शीलारानी तोमर, लक्ष्मी पँवार, अंजली विजयावत, कविता जायसवाल, पूनम मालवीय, ऋतु सैनी, सीमा सैनी, विन्नु कुंवर, टमा कुंवर, नीता पालीवाल, रीना पंवार, वंदना पालीवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।


