– मार्च पास्ट, मशाल प्रज्वलन और शपथ समारोह के साथ विद्यार्थियों में खेल भावना का संचार, 29 दिसंबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
जावरा। स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, जावरा में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सी. एम. चेजारा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर हंसराज चेजारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, श्रीमती कोमल चेजारा के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से आयोजित हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की सामूहिक सभा से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसे स्पोर्ट्स टीचर रवि वर्मा द्वारा तैयार करवाया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम को विधिवत आगे बढ़ाया गया। समारोह के दौरान रिबन कटिंग, मशाल प्रज्वलन, शपथ समारोह, सेंटर फ्लेक्स ड्रॉप-डाउन एवं बलून ड्रॉप-डाउन मुख्य आकर्षण रहे। मशाल प्रज्वलन के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण बन गया।
29 दिसंबर तक चलेगा महोत्सव –
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अध्यापिका सिदरा खान एवं अध्यापक श्याम खरे द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली आर. ओझा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह वार्षिक खेल महोत्सव 29 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

