-जावरा के साथ बडावदा मे की कार्रवाई, मिठाई व मावे के नमूने लिए
– जिस दुकान से सेम्पल लिए, रिपोर्ट आने तक उस दुकान पर लगे प्रतिबंध
जावरा l त्योहारी सीजन आते ही जिले का खाद्व अमला मिठाई, नमकीन, किराना के साथ सभी प्रकार की खाने पीने की वस्तुओं को लेकर सर्तक हो जाता है, प्रतिदिन लगातार कार्रवाई करते हुए कई दुकानों से खाद्व सामग्री के सेम्पल लेकर उसे भोपाल लेब भेजा जाता हैं। लेकिन लेब से रिपोर्ट आए तब तक को त्यौहार ही खत्म हो जाता हैं और आम जनता अमानक वस्तुओं से बनी मिठाई, नमकीन व अन्य प्रकार की खाने पीने की वस्तुए खरीद कर खा भी लेता हैं। तो फिर ऐसे में एन त्यौहारी के समय ऐसी कार्रवाई बेमाने की नजर आती हैं। जबकि वास्तव में कार्रवाई करना हैं तो प्रषासन जिस दुकान से सेम्पल ले, उस दुकान को रिपोर्ट आने तक प्रतिबंधित करें ताकि कोई भी उस दुकान से मिठाई, नमकीन या किसी प्रकार की कोई खाने पीने की वस्तु न खरीद सके। लेकिन ऐसा तो अब तक हुआ नहीं हैं। सेम्पल लेने के बाद रिपोर्ट क्या आई, किस दुकान पर अमानक वस्तु मिली, उस पर क्या कार्रवाई हुई, उसे उजागर ही नहीं किया जाता हैं। और मामला ठंडे बस्ते में चला जाता हैं। ऐसी ही कुछ कार्रवाई बीते करीब एक सप्ताह से खाद्व विभाग कर रहा हैं। इसी कडी में शुक्रवार को भी जावरा और बडावदा में कुछ दुकानों पर कार्रवाई करते हुए नमूने लेकर लेब जांच के लिए भेजे गए हैं।
शुक्रवार को जिला कलेक्टर के आदेश पर खाद्य सुरक्षा ओषधि प्रशासन रतलाम की ज्योति बघेल, नायब तहसीलदार प्रेमलता भाबर और पटवारी पंकज राठौर के संयुक्त दल ने शिवरंजनी रेस्टोरेंट जावरा से मावा और मिल्क चैक के नमूने लिए, रेस्टोरेंट में साफ सफाई हेतु नोटिस जारी किया गया l वही बड़ावदा से सोडानी ब्रदर से सीका पेड़ापेड़ा एवं घी का नमूना लिया गया l गुरु कृपा भंडार बड़ावदा से भी मावे के नमूने लिए l 



