– शहर के रावण दरवाजा मार्ग स्थित निवास पर लगाई फांसी, छोड़ा सुसाईड नोट
– नोट में लिखा कर्ज से परेशान होकर दे रहां हू जान, कोई जिम्मेवार नहीं
जावरा। कोरोना काल और ऑनलाईन व्यापार के बाद बाजार में आई मंदी के चलते कई व्यापारी कर्ज के तले डुबते जा रहे हैं। कर्ज से परेशान होकर कई व्यापारी अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं, इसी कर्ज ने सोमवार को शहर के एक और मंडी व्यापारी गजेन्द्र शर्मा को अपनी जान देने पर मजबुर कर दिया। सोमवार की शाम को शहर के रावण दरवाजा मार्ग स्थित निर्माणाधीन मकान में एक मंडी व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि रावण दरवाजा मार्ग स्थित मंडी के सोयाबीन व्यापारी गजेन्द्र शर्मा ने अपने निवास पर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली हैं, मृतक के पास से एक सुसाईड नोट भी मिला हैं, जिसमें उसने कर्ज से परेशान होकर आत्म हत्या करना लिखा हैं, आत्म हत्या के लिए शर्मा ने किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया हैं, उन्होने नोट में केवल कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी हैं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए सिविल हास्पीटल भेजा, जहां पीएम के बाद शव परिजनों के सुर्पूद किया। शाम को आनंदी हनुमान पर परिजनों ने दाह संस्कार किया। उल्लेखनीय है कि शर्मा सोमवारियों में किराए पर निवास कर रहे थे। रावण दरवाज मार्ग पर उनका मकान बन रहा था, जिसका काम भी पिछले कई दिनों से बंद पड़ा था, सोमवार को वे निर्माणाधीन मकान पर शाम को गए थे, लेकिन जब बहुत देर तक नहीं लोटे तो उनका बड़ा बेटा मकान पर देखने गया तो उसने पिता को फंदे पर लटके हुए देखा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

