जावरा। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत 01 अप्रैल 25 को शहर के साथ ही अंचलों के समस्त शासकीय स्कूलों में प्रवेशोत्सव धुमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश दिया गया। बच्चों को पाठ्य पुस्तके प्रदान की गई।
कमला नेहरू शासकीय कन्या उमावि जावरा में न.पा.अध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा के मुख्य आतिथ्य एवं नपा सभापति कविता कल्याणे की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव मनाया गया। नवप्रवेशित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनको शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पाठ्यपुस्तके नि:शुल्क वितरित की गई। नवीन सत्र से विद्यालय नर्सरी से कक्षा 12वी तक संचालित किया जाएगा, सत्र के प्रथम दिवस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही नर्सरी में 2 छात्राओं को प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं के बारे मे पालकों को अवगत कराया गया। संस्था प्राचार्य सुमित्रा बामनिया एवं समस्तस्टॉफ सदस्यों ने अतिथियों,नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। संचालन राधेश्याम गहलोत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

