– मंदसौर युनिवर्सिटी के काउंसलरों ने विभिन्न विषयों को लेकर दिया मार्गदर्शन
जावरा। कमला नेहरू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मंदसौर विश्वविद्यालय के भाषा एवं संचार विभाग के अध्यक्ष और विभिन्न संकायों के कोऑर्डिनेटर विक्रमसिंह पवार ने विद्यार्थियों को कला, वाणिज्य, विज्ञान, गृह विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर, साइबर क्राइम और आइडिया इनोवेशन के संबंध में महत्वपूर्ण परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में विश्वविद्यालय के लीलाधर दायमा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि और विद्यालय के प्राचार्य राजाराम शिंदे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत छात्रा परिषद की अध्यक्ष कुमारी पायल ने किया। स्वागत उद्बोधन रितेश त्रिवेदी ने दिया। आभार सुमित्रा बामनिया ने प्रकट किया। इस अवसर पर प्रतीक्षा राठौर, अनिल ठाकुर, संजय जैन, प्रतीक सोलंकी, टीना अग्रवाल, शालिनी मकवाना, फातिमा दलाल आदि सहित विद्यालय स्टॉफ सदस्य मौजुद रहे।


