– प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.के.सिंह कालूखेड़ा के नेतृत्व में करीब 21 सदस्यों ने की मुलाकात
जावरा। देश केन्द्रीय नागरिक एवं उड्य्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय पर मंदसौर संसदीय क्षैत्र के करीब 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.के.सिंह कालृखेड़ा के नेतृत्व में मुलाकात कर क्षैत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि मंदसौर लोकसभा एवं संसदीय क्षेत्र व रतलाम जिले में अधिकारियो द्वारा जनता को प्रताडि़त किये जाने को लेकर चर्चा की साथ ही वेयरहाउस जिला उद्योग की सब्सिडी व अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। चर्चाउपरांत केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने उक्त मामलों में संबंधितो से चर्चा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कालूखेड़ा के साथ जिला उपाध्यक्ष धरमचन्द्र चपड़ोद, किर्तीशरणसिंह, विजेन्द्रसिंह मालाहेड़ा, निमिष व्यास, सुरेन्द्रसिंह सिसौदिया सहित 21 प्रतिनिधि शामिल थे। चपड़ोद ने बताया कि उपरोक्त समस्याओं को लेकर कुछ समय बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व संबंधित विभागों के मत्रियों से मिलकर चर्चा की जाएगी।


