– जनपद पंचायत जावरा परिसर स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
जावरा। देश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 23 वीं पूण्यतिथि पर जनपद पंचायत जावरा प्रांगण स्थित सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भाजपा नगर मंडल ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में उनकी पूण्यतिथि मनाई गई।
प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए उन्है श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नंदकिशोर महावर, बद्रीलाल शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, हेमराज हाडा, हरिओम शाह, शिवेंद्र माथुर, अजय सकलेचा, वीरेंद्र सिंह चौहान, पवन जैन, घनश्याम सोलंकी आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.