– जेएसजी नवकार ने किया रोटी संग्रह अभियान का शुभारंभ
– नगर वासियों से प्रतिदिन दो रोटी अतिरिक्त बनाने का आव्हान किया
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार जीव दया के प्रति जो सेवा भावना का कार्य कर रहा है, वह पूरे भारतवर्ष में ही नहीं बल्किr अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रेरणादायक कार्य हो गया है। ग्रुप द्वारा करुणा योजना के माध्यम से जो 27 योजनाएं चला कर मुक पशु, पक्षियों के प्रति ग्रुप सदस्यों ने जो दया भाव एवं सेवा भाव रखते हैं, वह अकल्पनीय हैं।
उक्त विचार राजेंद्र धाम नाकोड़ा एवं राजेंद्र भवन पालीताना के ट्रस्टी समाजसेवी संजय वाणीगोता (मुंबई) द्वारा जैन सोशल गु्रप जावरा नवकार द्वारा स्वर्गीय कुसुम बाला पोखरना, स्वर्गीय विजय कोचट्टा, स्वर्गीय पवन पोखरना की स्मृति में घर-घर से रोटी संग्रह योजना के अंतर्गत रोटी संग्रह अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रकट किए। इस पावन अवसर पर अशोक, मांगीलाल पुणे वाला ट्रस्टी श्री राजेंद्र भवन पालीताना एवं अंकित नागदा युवा समाजसेवी उपस्थित रहे।
नवकार के सेवा कार्यो से शहर का नाम गोरान्वित हुआ हैं –
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोच_ा ने कहा ग्रुप करुणा योजना के माध्यम से जो सेवा कार्य कर रहा हैं, उससे जावरा का नाम गर्व से ऊंचा हुवा हैं। कार्यक्रम मे पत्रकार एवं समाजसेवी अभय सुराणा, लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष राकेश कोचट्टा ने भी अपने विचार रखे। पोखरना परिवार के पुखराज पोखरना, मणिलाल पोखरना द्वारा योजना की निरंतरता के लिए आगे भी सहयोग के भाव प्रकट किये।
गाय और कुत्तों के लिए दो रोटी अतिरिक्त बनाने का आव्हान किया –
ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया द्वारा करुणा योजना की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया एवं रोटी संग्रह योजना के अंतर्गत बताया कि प्रतिदिन प्रात: 11 से 1 ऑटो रिक्शा जावरा शहर में भ्रमण कर घर-घर से रोटी एकत्रित करेगा, ग्रुप के अध्यक्ष हर्षित पगारिया एवं करुणा योजना संयोजक सुभाष टुकडिय़ा, सहसंयोजक पीयूष चपरोड़ ने अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए नगर वासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन दो रोटी अतिरिक्त गाय और कुत्तों के लिए अवश्य बनाए। अतिथियों ने वाहन चालक गोपाल जी का पुष्प माला से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र काठेड़, मनोज मेहता, उपाध्यक्ष आशीष कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल, दिनेश भंडारी, राहुल बरैया संदीप दसेड़ा आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज मेहता ने किया। आभार आभार उपाध्यक्ष आशीष कोठारी ने माना। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

