– जेएसजी मैत्री ने भीमाखेड़ी पर मनाया मित्रता दिवस
– गीत, संगीत के साथ मनोरंजक गेम्स खेल कर पुरानी यादे ताजा की
जावरा। आज के इस दोर में खुशियों में तो सब साथ होते हैं असली दोस्त वही है जो दुख में साथ दे, ऐसे ही दोस्ती मैं सुदामा ने श्रीकृष्ण से पूछा कि दोस्ती का असली मतलब क्या होता है तब श्री कृष्ण ने हंस कर कहा जहां मतलब होता है वहां दोस्ती नहीं होती हैं। इसीलिए किसी ने कहा कि दोस्तों का होना भी शायद तकदीर होती है बहुत कम लोगों के हाथों में ही ये लकीरे होती है ऐसे ही दोस्ती मैं सुदामा ने श्री कृष्ण से पूछा कि दोस्ती का असली मतलब क्या होता है तब श्री कृष्ण ने हंस कर कहा जहां मतलब होता है वहां दोस्ती नहीं होती हैं।
पुरातन खेल खेलकर याद किए पुराने दिन –
यह बात मित्रता दिवस पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा मैत्री चार्टर दिवस पर आयोजित परिवारिक सभा के दोरान भीमाखेडी स्थित हनुमान मंदिर पर जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन प्रदेश रीजन उपाध्यक्ष संदीप रांका ने कही। मैत्री उपाध्यक्ष दीपक मेहता एवं प्रचार सचिव मनीष धारीवाल ने बताया कि मंगलाचरण के पश्चात पुरातन खेल जिसमें रस्सी कुदना, कंचे खेलना, लंगड़ी खेलना, निशाना लगाना व रील्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही सेल्फी पाईँट के साथ पुराने कलात्मक दोस्ती के गानों पर सभी ने अपनी अपनी प्रस्तुति के साथ आनंद के पलो के साथ दोस्ती के बिते हुए पल को याद किया।
प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता –
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ में विजेता दम्पत्ति नितिन दीप्ती भण्डारी, पारस पदमा श्रीमाल, पियूष प्राची कांठेड, राहुल रानी बरैया, अनिल राखी धारीवाल, रितेश रिंकी चोपडा, आकाश डॉ. प्रियंका मेहता, विकास प्रियंका सियार, अनुज पूजा मेहता, पुखराज जया सुराणा, मनीष सारिका पोखरना रहें। कार्यक्रम में डॉ. कृतिका ललवानी व पदमा श्रीमाल का जन्मदिन भी मनाया गया। सभी सदस्यों ने मित्रता दिवस के अवसर पर एक दूसरे को मित्रता सूत्र बांधकर मित्रता दिवस मनाया। संचालन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल ने किया। आभार सचिव अर्पल कोचट्टा ने माना।
गीत संगीत से खुशनुमा हुआ माहोल –
गायक पप्पू शर्मा व ग्रुप परिवार के अमय जैन व अक्षत हिंगड़ ने सुमुधुर गीतों की प्रस्तुति देकर माहोल को खुशनुमा बनाया। स्वागत भाषण जैन मैत्री अध्यक्ष आलोक बरैया ने दिया। इस मोके पर पंकज कांठेड, आशीष पोखरना, दीपक मेहता, शशांक मेहता, आशीष चत्तर, राजेश पोखरना, तरुण टुकडिय़ा, आलोक कांकरिया, आशीष जैन, अल्पेश कावडिय़ा, पंकज जैन, लोकेश कांठेड, सुनील खेमेसरा, अमित पोखरना, अभय छजलानी, डॉ. सुमीत ललवानी, डॉ. अश्विन गंगवाल, विशाल बरैया, आदर्श कोठारी, पराग धारीवाल, सावन सेठिया, अनिल ओरा, विपिन चोरडिय़ा, संदीप श्रीमाल, अरुण धारीवाल, राजीव लुहाडिय़ा, यादवेन्द्र श्रीमाल, राहुल ओस्तवाल, गौरव डोसी, ऋषभ कोठारी, शैलेष श्रीश्रीमाल, निलेश मेहता, अखिलेश कांठेड, अविनाश नाहर, संदीप तलेरा, महावीर चोरडिया, मनीष ओरा, रवि सालेचा, लवेश लुक्कड़, अमित कांठेड, अंशुल मेहता, आकर्ष जैन, भाविक मूणत, अंकुर जैन, नियुष चोपडा, हर्षित चत्तर, हर्ष मूणत, यादवेन्द्र श्रीमाल, राहुल भण्डारी, विशाल जैन, सौरभ चंद्रावत, सौरभ कांठेड, पराग कोचट्टा, अभिषेक जैन, लविश ओस्तवाल, रितेश चौहान, रवि लुनिया, हितेश मेहता, अंशुल चपडोद, चिराग चोरडिय़ा, संतोष तलेसरा, विपुल दख, अमित जैन सर, गौरव ललवानी, राहुल छाजेड, राजेश हिंगड़, संदीप जैन आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

