जावरा l जैन सोशल ग्रुप जावरा गोल्डन का दीपावली मिलन समारोह एवं नववर्ष पिपली बाजार स्थित श्री जैन श्वेतांबर मंदिर पर मनाया गया l यह आयोजन संस्था के सदस्यों को एकत्रित करने और उनके बीच सामंजस्य बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर था l इस समारोह का प्रारंभ नवकार महामंत्र के जाप से की गई जो जैन धर्म में एक विशेष महत्व रखता है, इस मंत्र का जाप करने से न केवल अध्यात्मिक उर्जा का संचार होता है बल्कि यह सभी उपस्थित सदस्यों के लिए एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है ! साथ ही श्री आदिनाथ भगवान की महाआरती ग्रुप के सदस्यों एवं मंदिर में पधारे हुए धर्मालुजनो द्वारा की गई l ग्रुप द्वारा देश की सुख सम्रद्धि की प्रार्थना कर सम्पूर्ण मानव समाज स्वस्थ व प्रसन्न रहे ऐसी कामना की। वही ग्रुप दंपत्ति सदस्यों का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित हुआ।
इस दौरान सभी दंपत्ति सदस्यों ने एक दुसरे का मुह मीठा करवा कर दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाए दी l
इस अवसर पर सभी सदस्यों के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमे खुशबू नीरज मेहता,अंशुल गंगवाल,अनामिका मोहित चपड़ोद,अमन सलोनी कटारिया,प्रियंका भावेश तातेड को पुरुस्कृत किया गया l महाआरती के लाभार्थी नीरज खुशबू मेहता एवं राहुल ज्योति छाजेड़ रहे ! स्वागत भाषण अध्यक्ष मोहित चपड़ोद ने दिए ! कार्यक्रम का संचालन अमन कटारिया व आभार सचिव अंकित जैन ने व्यक्त किया !
कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष मोहित चपडोद, अंकित जैन (सचिव), अमन कटारिया(कोषाध्यक्ष), नीरज मेहता, तपन नाहटा, निलेश कोठारी, पियूष चपड़ोद, नितिन कोठारी, प्रतिक ओरा, हिमांशु मेहता, चिराग रुनवाल,नितिन दख, अंशुल गंगवाल,नीरज वया,गौरव धोका, भावेश तातेड,गौरव बाफना,राहुल छाजेड़,संतोष पांचाल, प्रणय दख, अनामिका चपड़ोद,गरिमा रूनवाल, सारिका ओरा, मीनाक्षी जैन,साक्षी बाफना, खुशबू मेहता,सोनू कोठारी,प्रिया नाहटा,रेखा पांचाल,सुरभि दख,प्रियंका तातेड, सलोनी कटारिया, ज्योति छाजेड़ आदि ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे !

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

