– जैन सोशल ग्रुप सेन्ट्रल द्वारा तपस्वियों व मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह; 60 तपस्वी एवं 25 मेधावी हुए सम्मानित
जावरा। तपस्या ओर परीक्षा में यदि लक्ष्य निर्धारित करे तो सभी मंजिल आसान हो जाया करती है एवम जीवन मे कोई भी कार्य असम्भव नही होता है और समय समय पर ऐसे बहुमान से मोटिवेशन मिल्ता है ओर भी लोग प्रेरित होकर तपस्याओं की ओर अग्रसर होते हैं।
उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप सेन्ट्रल अध्यक्ष संजय सुराणा ने सेन्ट्रल द्वारा तपस्वी एवम मेधावी छात्र अभिनन्दन समारोह के दौरान कही। सुराणा ने बताया कि सम्मान समारोह में जावरा नगर में जितनी भी मासक्षमण तपस्या हुई उन सभी तपस्वीयो का एवम सेन्ट्रल परिवार में 1 उपवास, बेला, तेला, अठाई से लेकर सिद्धितप तक के तपस्वियों का बहुमान एवम जिन भी छात्र छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक या किसी भी खेल या कही भी उत्क्रष्ट प्रदर्शन किया हो उन सभी का सम्मान माला ओर गिफ्ट प्रदान कर किया गया।
60 तपस्वियों और 25 विद्यार्थियों का हुआ बहुमान –
सम्मान समारोह में 60 तपस्वियों एवम 25 मेधावी विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया। तपस्वियों के बहुमान के लाभार्थी शैलेन्द्र रवि कर्नावट एवम मेधावी छात्र अभिनन्दन के लाभार्थी स्व. अंशुल संघवी की स्मृति में आनंदीलाल अरुण संघवी परिवार रहे। सर्वप्रथम परमात्मा के चित्र पर माल्यार्पण संस्थापक अध्यक्ष हिम्मत धारीवाल, दिगम्बर जैन समाज अध्य्क्ष पवन पाटनी, संस्था अध्यक्ष संजय सुराणा कार्यक्रम सयोजक राजकुमार मारवाड़ी, अर्चना कर्नावट, संगीता संघवी, श्रद्धा शाह आदि ने किया। कार्यक्रम में चिंतामणि पाश्र्वनाथ भक्त मंडल द्वारा सूमधुर भक्ति का आयोजन किया गया। जिसमे सभी सदस्यों ने परमात्मा के समक्ष भावविभोर होकर नृत्य किए।
इन्होने किया लाभार्थियों का बहुमान –
लाभार्थियों का बहुमान ललित जैन, अतुल सुराणा, आदर्श दख द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंतिम कियावत, नरेश मारवाड़ी, संजय मेहता, सौरभ मेहता, प्रतीक डूंगरवाल, श्रेणिक धारीवाल, विनोद लुनिया, सुनील चपडोद, दीपक हिंगड़, संजय भंडारी, जितेंद्र मेहता, रितेश जैन, तरुण खारीवाल, उमेश श्रीश्रीमाल, अमित कांकरिया आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन संस्था सचिव अमित चत्तर ने किया। आभार श्रीपाल मूणत ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

