– समाजसेवियों और विद्यार्थियों ने मरीजों को बांटी दवाई व चश्मे
जावरा। लायंस नेत्र चिकित्सालय में निरंतर नेत्र ऑपरेशन के माध्यम से कई नेत्र रोगी लाभांवित हो रहे हैं। उन सभी रोगियों को नि:शुल्क दवाई,चश्मा वितरण हेतु चिकित्सालय में समाजसेवी अनिल पोखरना, जावरा पब्लिक स्कूल के संचालक कमल मूणत (रतलाम), प्राचार्य पीयूष मूणत ने अतिथि के रुप में उपस्थित होकर वितरित किए। अतिथियों का स्वागत संस्था पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से किया गया।
स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष यश जैन ने देते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सालय विगत कई वर्षों से सेवा के पुण्य कार्य में निरंतर लगा हुआ है पर आज की युवा पीढ़ी मोबाइल के सदउपयोग को नहीं समझ पा रही जिसके कई नकारात्मक परिणाम आ रहे है तो सभी विद्यार्थियों को नेत्र ज्योति की महत्ता से अवगत कराया गया। कमल मूणत ने लायंस क्लब के सेवा को खूब सराहना करते हुए कहा कि मेरे द्वारा भी कई रोगियों को भेजा गया ओर सभी का इलाज बिना किसी भेदभाव के साथ सेवा भाव से किया गया। लायंस क्लब के सभी पदाधिकारियों बधाई देते हुए सेवा कार्य की प्रशंसा की।
नैत्र चिकित्सालय से मिली नई पहचान –
पीयूष मूणत ने कहा कि आज जो क्लब के सदस्यों ने विद्यार्थियों को यहां बुलाकर जो समझा कि पढ़ाई के अलावा भी समाज में सेवा कार्य करना समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन हैं। जो उनके जीवन में सार्थक परिणाम रहेगा। समाजसेवी अनिल पोखरना ने कहा कि जावरा का दूर दूर तक नाम में एक भूमिका लायंस नेत्र चिकित्सालय की भी हंै जिसकी वजह से जावरा को नई पहचान मिली हैं और सभी बच्चों को मोबाइल का सही उपयोग कर होने वाली आंखों की बीमारियां से बचना चाहिए।
बांटी दवाई व चश्मे –
अतिथियों और विद्यार्थियों ने नेत्र ऑपरेशन रोगियों को नि:शुल्क चश्मा एवं दवाई वितरण कर पूरे चिकित्सालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बच्चों ने सभी नेत्र जांच के उपकरणों को देख कर सेवा कार्य कर सभी ने भविष्य में भी सेवा कार्य करने का प्रण लिया। जेपीएस विद्यालय परिवार की ओर से नए अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्वाध्यक्ष रमेश मेहता, गोपाल सेठिया, घनश्याम रामनानी, सजी वर्गीस, मनीष कोचर, देवेंद्र शर्मा (नियति प्रेस) आदि सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। आभार कोषाध्यक्ष राकेश कोचट्टा ने माना।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

