– बीएलए बैठक आयोजित कर मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित लोगां की मतदाता सूचि का वाचन
जावरा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्रवाई को अंतिम रूप देने और सभी पात्र मतदाताओं का स्थान मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी 1297 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित मतदान केन्द्र के मतदाताओं को आहूत कर पारदर्शी तरीक़े से बैठकों का आयोजन किया जा रहा हैं।
बूथ 267 पर हुई बैठक –
इसी कड़ी में सोमवार को एसडीएम जावरा व निर्वाचन अधिकारी सुनिल जायसवाल के मार्गदर्शन, तहसीलदार पारस वैश्य के निर्देशन तथा निर्वाचन सुपरवाईजर धर्मेन्द्र विश्नावत के सहयोग से जावरा केभगतसिंह शासकीय महाविद्यालय के बूथ क्रमांक 267 पर भी बीएलओ आशीष धारीवाल द्वारा बीएलए के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें बीएलए अनिल धारीवाल, शैलेन्द्रसिंह चौहान, ओमप्रकाश मालपानी के समक्ष किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत कर क्षेत्र में उन मतदाताओं की सूची का वाचन किया गया जो गणना अवधि में अनुपस्थित स्थानांतरित या मृत पाए गए हैं। वहीं कुछ मतदाताओं का नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिल सका। उनको लेकर भी बीएलओ द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सहयोगी शाकीर अली, रजनी चौहान, सुमन सोडानी आदि मौजुद रहे।
बीएलओ के समक्ष दर्ज कर सकते हैं आपत्ती –
निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सुनिल जायसवाल ने बताया कि मतदान केंद्र क्षेत्र के निवासियों को इस बैठक के माध्यम से यह अवसर दिया जा रहा है कि यदि वे चाहें तो अपनी आपत्ति बीएलओ के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं जिससे गुणवत्तापूर्ण मतदाता सूची तैयार की जा सके । यह बैठक सभी मतदान केन्द्रों पर दिनांक 09 दिसंबर 2025 को भी आयोजित की जा रही है। कोई भी मतदाता अब भी कोई आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते ैं तो अपने क्षेत्र के बीएलओ को अवगत करा सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

